विधायक अरोड़ा शुक्रवार को करेंगे जनता का धन्यवाद, निकालेंगे रैली

-शुक्रवार 16 दिसंबर 2016 को सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान से निकाली जाएगी रैली-

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधानसभा क्षेत्र होशियारपुर के मौजूदा विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा को कांग्रेस द्वारा पुन: टिकट दिए जाने पर विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा शुक्रवार 16 दिसंबर 2016 को जनता का आभार व्यक्त करने के लिए शहर में रैली निकालेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा ने बताया कि जनता ने पहले भी श्री अरोड़ा पर विश्वास जताया था तथा पार्टी ने एक बार फिर से उन्हें मौका देकर जनता के विश्वास को सुदृढ़ किया है। इसलिए जनता का आभार व्यक्त करने हेतु शुक्रवार सुबह 11 बजे शहर के मुख्य बाजारों में रैली निकाल कर जनता का आभार व्यक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रैली सुबह 11 बजे फतेहगढ़ रोड स्थित श्री अरोड़ा के निवास स्थान से प्रारंभ होगी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here