Monday, October 26, 2026
Home Education हिज एक्सीलेंट इंस्टीट्यूट होशियारपुर: टॉपर बच्चों को किया सम्मानित

हिज एक्सीलेंट इंस्टीट्यूट होशियारपुर: टॉपर बच्चों को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान हिज एक्सीलेंट इंस्टीट्यूट में मैडीकल, नॉन-मैडीकल, कॉमर्स के विद्यार्थियों द्वारा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन नंबर लाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। कॉमर्स विंग की छात्रा अंजलि ने इंस्टीट्यूट में पहला स्थान हासिल किया एवं रितिका कपूर दूसरे स्थान पर रही।

Advertisements

विद्यार्थियों की उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित करने हेतु विशेष तौर से इंस्टीट्यूट बुलाया गया। इंस्टीट्यूट के डायरैक्टर डा. आशीष सरीन ने बताया कि 12वीं का सभी स्ट्रीमस के विद्यार्थियों का परिणाम शानदार रहा। बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मैडीकल और नॉन मैडीकल के साथ-साथ कॉमर्स विषय में भी पहचान बनाई बनाकर इंस्टीट्यूट का नाम रोशन किया है। इस मौके पर अमनजोत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, नवजोत सिंह, धीरज कुमार, प्रतीक परमार, सरनप्रीत सिंह, करन कटारिया, रोहित जस्सल, पलक अरोड़ा, रितीका तलवाड़, अंकिता काजल, हरलीन सैनी, इशीता जीद, साक्षी, अंबिका, हरमीत कौर विर्दी तथा गुरनूर कौर थियाड़ा आदि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here