
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मांदन जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में नव निर्मित इमारत के उद्घाटन अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रिंसिपल मनु वालिया द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत से हुई। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।


इस अवसर पर जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी मुख्य सहयोगियों (मेन कॉन्ट्रिब्यूटर्स) का आभार व्यक्त किया। साथ ही बच्चों को उनकी शानदार प्रस्तुतियों और भविष्य की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथियों रोहताश कुमार जैन ( वर्धमान ज्वेलर्स) और डॉ. स्नेह जैन, एम डी (सनशाइन कंपोनेंट्स) को सम्मानित किया गया। जिन्होंने नई इमारत के बनाने में अपना योगदान दिया और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया गया।साथ ही उन्होंने रितेश जैन (आर्किटेक्ट) का उनकी अनथक सेवाओं के लिए उनका विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने बच्चों के शानदार प्रदर्शन को काफी सराहा।

कार्यक्रम के अंत में डीन सुनीता दुग्गल ने सभी अतिथियों, स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह समारोह विद्यालय के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उद्घाटन समारोह अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।












