
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज) नीरज धीमान: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला शिक्षा अधिकारीयों को जिले के सभी स्कूलों में ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ उत्साहपूर्वक मनाने के आदेश जारी किए हैं । इस वर्ष यह दिवस ‘माय इंडिया, माय वोट’ (My India, My Vote) की विशेष थीम के तहत 25 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा । अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन विद्यार्थियों को लोकतंत्र की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्कूलों में कई तरह की गतिविधियां करवाई जाएंगी:
- जागरूकता सभा: सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया जाएगा ।
- रचनात्मक मुकाबले: स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार रोल प्ले, नाटक, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित करेंगे ।
सोशल मीडिया पर सांझा करनी होगी रिपोर्ट
इन सभी गतिविधियों की फोटो और रिपोर्ट को ई.एल.सी. (ELC) व्हाट्सएप ग्रुप और स्कूल के आधिकारिक फेसबुक पेज पर सांझा करना अनिवार्य होगा । विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश हैं कि इन गतिविधियों की जानकारी 24 जनवरी 2026 तक हर हाल में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दी जाए । इस पहल से न केवल छात्र बल्कि समाज के अन्य वर्ग भी जागरूक होंगे।












