Thursday, October 15, 2026
Home Crime थाना माडल टाऊन: गांव लाचोवाल का सर्बजीत 60 बोतलें अवैध शराब सहित...

थाना माडल टाऊन: गांव लाचोवाल का सर्बजीत 60 बोतलें अवैध शराब सहित काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: परमार/गुरजीत सोनू। थाना माडल टाऊन पुलिस के इंस्पैक्टर भरत मसीह की अगवाई में ए.एस.आई. नानक सिंह ने पुलिस पार्टी सहित टांडा रोड लिंक रोड टैगोर नगर पर चैकिंग के दौरान एक मारूति कार नं पी.बी. 36-ए- 1508 को शक होने पर कार को रोका तो कार चालक का नाम पूछने पर उसने अपना नाम सर्बजीत सिंह उर्फ जट्ट पुत्र जगजीत सिंह निवासी गांव लाचोवाल थाना बुल्लोवाल हाल निवासी गली नं 1 संत भाग सिंह नगर थाना माडल टाऊन बताया।

Advertisements

जिसकी कार की तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट पर रखी करीब अवैध शराब की 60 बोतलें बरामद हुई। जिसके खिलाफ थाना माडल टाऊन पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here