Monday, October 12, 2026
Home Education सेंट सोल्जर: विद्यार्थियों को दी गुड टच और बैड टच के बारे...

सेंट सोल्जर: विद्यार्थियों को दी गुड टच और बैड टच के बारे जानकारी

माहिलपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: डा. ममता। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल माहिलपुर में दिल्ली की संस्था डेस्टीच्यूट इंडिया की ओर से एक विशेष सेमीनार आयोजित किया गया। सेमीनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को नशे के बुरे प्रभाव तथा छात्राओं को गुड टच ओर बैड टच के बारे में जानकारी देना था। प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने नेतृत्व आयोजित इस सेमीनार दौरान के मुख्य मेहमान के तौर पर डेस्टीच्यूट इंडिया की ओर से सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर संजय शर्मा ओर प्रोजेक्ट मैनेजर रेनू शर्मा ने शिरकत की।

Advertisements

इस अवसर पर संजय शर्मा ने कहा कि आज की नौजवान पीढ़ी में नशे की लत बहुत बढ़ती जा रही है, जो समाज को अंदर ही अंदर खोखला करती जा रही है। छात्रों में नशे की लत का मुख्य कारण तनाव होता है। उन्होंने छात्रों को तनाव से मुक्ति के लिए भरपूर नींद लेने ओर रेगुलर पढ़ाई करने के साथ-साथ समाजिक कार्यों में भाग लेने ओर आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रेनू शर्मा ने छात्राओं को अच्छे स्पर्श ओर बुरे स्पर्श के बारे में जानकारी दी ओर आत्म सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। सेमीनार के अंत प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने छात्रों को बहु मूल्य जानकारी देने के लिए दोनों अतिथियों का धन्यवाद करते हुए उन्हें सम्मानित किया। सेमीनार को सफल बनाने में समूह स्कूल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here