Tuesday, October 20, 2026
Home Crime स्पेन भेजने के नाम पर ठगे 3 लाख रुपए, जहूरा के 4...

स्पेन भेजने के नाम पर ठगे 3 लाख रुपए, जहूरा के 4 निवासी नामजद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। स्पेन भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने और पासपोर्ट जब्त करने के मामले में टांडा पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Advertisements

पलविंदर सिंह पुत्र इंदरजीत सिंह निवासी खोखर थाना टांडा पुलिस को शिकायत में बताया कि किरनदीप सिंह, राजीव कुमार उर्फ जुगनू चौधरी पुत्र दलीप सिंह, नीलम कुमारी पत्नी दलीप सिंह, लखविंदर सिंह निवासी जहूरा थाना टांडा ने उसको विदेश स्पेन भेजने का झांसा देकर उससे 3 लाख रुपए ठग लिए और पासपोर्ट भी जब्त कर लिया। टांडा पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here