Wednesday, October 28, 2026
Home Politics देश में भाजपा की जीत पर उद्योगपति करन कपूर ने जताई खुशी

देश में भाजपा की जीत पर उद्योगपति करन कपूर ने जताई खुशी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश में पुन: मोदी की सरकार बनने पर पूरे देश भर में खुशी का माहौल है। लोकसभा हलका होशियारपुर से भाजपा-अकाली सांझा दल के उम्मीदवार सोम प्रकाश की जीत पर होशियारपुर के उद्योगपति करन कपूर ने खुशी जताते कहा कि पूरा देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित है जिसे जनता ने मोदी को पुन: जीत दिलवाकर साबित कर दिया है।

Advertisements

केंद्र में मोदी सरकार व होशियारपुर में भाजपा-अकाली दल से सोम प्रकाश की जीत से शहर निवासियों में भारी उत्साह है। जनता के प्यार और विश्वास ने साबित कर दिया कि देश के विकास के लिए सुरक्षित हाथों में देश की बागडोर होनी चाहिए।

जनता की सेवा करते हुए मोदी सरकार ने जो पहले नीतियां शुरु की थी, उसी को बरकरार रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब और नए विकास के अवसर पैदा करेंगे जिससे भारत बुलंदियों को छुएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here