Friday, November 6, 2026
Home Sports विक्रम ठाकुर मैमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में 8 टीमें दिखाएंगी दमखम

विक्रम ठाकुर मैमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में 8 टीमें दिखाएंगी दमखम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दो दिवसीय विक्रम ठाकुर मैमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट स्वामी सर्वानंद क्रिकेट अकादमी ग्राउंड गांव मल्ल मजारा में 25 मई को शुरु हो गया है। जानकारी देते हुए कोच तारा चंद ने कहा कि विक्रम ठाकुर जी की याद में उनके बेटे नितिन ठाकुर की तरफ से यह पहला टी-20 टूर्नामेंट करवाया जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें स्वामी सर्वानंद क्रिकेट अकादमी, सेवन डे क्रिकेट अकादमी, आई.वी.वाई. क्रिकेट क्लब, मंगा क्रिकेट अकादमी, शमशेर क्रिकेट क्लब, पिपलांवाला क्रिकेट क्लब, रयात क्रिकेट क्लब की टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। इस मौके पर चेयरमैन वरिंदर पठानिया, कोच तारा चंद, अमित मेहता, सैंडी चौधरी, विशाल, राणा व अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here