महिला को शादी का झांसा देकर मनिंदर 2 सालों तक करता रहा शारीरिक शोषण, मामला दर्ज

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। गांव कंधाला जट्टां इलाके से संबंधित महिला को विवाह का झांसा देकर तथा 2 सालों तक उसके साथ शारीरिक शोषण करने वाले शादीशुदा व्यक्ति के खिलाफ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला पीडि़त महिला के ब्यान के आधार पर मनिंदर सिंह ढिल्लों पुत्र जसवीर सिंह निवासी दरिया तथा सुरजीत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी दरिया के खिलाफ दर्ज किया है। अपने ब्यान में महिला ने बताया कि वह अपने गांव से सुरजीत सिंह के खेतों में आलू भराई का काम करने के लिए गांव के अन्य लोगों के साथ आती थी जहां सुरजीत सिंह ने उसे बताया कि उसका रिश्तेदार मनिंदर ढिल्लों उससे बात करना चाहता है तथा बाद में उस का नंबर ले कर ढिल्लों उस से बात करने लग गया। महिला ने बताया कि मनिंदर ने उसे विवाह का झांसा दे कर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।

Advertisements

महिला ने बताया कि जब उस ने ढिल्लों के साथ विवाह की बात की तो वह अक्सर अपने रिश्तेदारों के साथ बात करने की ही बात करता रहा। इसके लिए उसने कई बार सुरजीत सिंह से भी बात की थी। इसके बाद 21 जनवरी 2019 को मनिंदर सिंह ने महिला को फ़ोन करके कहा कि उसके घर वाले शादी के लिए नहीं मान रहे जिसके लिए वह घर से भाग जाते हैं। उसने बताया कि मनिंदर उस को लुधियाना ले गया तथा वहां वह किराए पर रहने लग गए। उसके बाद 21 मई को जब वह उसको लुधियाना से वापिस गाँव लाया तो उसको पता चला कि उसकी पहले से ही शादी हो चुकी थी। उसने अपने साथ हुए इस धोखे की बात पंचायत को बताई तथा टांडा पुलिस को भी मनिंदर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने आरोप लगाया कि मनिंदर ने उसके साथ विवाह करने का झांसा देकर फंसाया तथआ 2 सालों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने मनिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here