दीलिप बंग ने स्पैशल स्कूल को भेंट किया 5 लाख रुपए का चैक

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। जे.एस.एस आशा किरण स्पैशल स्कूल जहान खेलां में दीलिप बंग (वाइस चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरैक्टर ऑफ द निर्मल बैंग ग्रुप मुंबई) ने दौरा किया। आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी तथा प्रधान मनकीयत सिंह महेरू ने स्कूल में चल रहे प्रौजेक्टस की जानकारी दी।

Advertisements

श्री महेरू ने बताया कि दीलिप बंग उनके स्कूल के लिए एकसर सेवाएं देते रहते हैं। इस अवसर पर उन्होंने स्पैशल बच्चों, डिप्लोमा. बी.एड, के विद्यार्थियों के साथ मुलाकात की। इस अवसर पर दीलिप बैंग ने स्कूल को 5 लाख रुपये की धनराशि का चैक भेंट किया। इस अवसर पर मस्तान सिंह गरेवाल, हरबंस सिंह, एंडी सचदेवा, मलकीत सिंह सौंद, बी.आर. सैनी ने दीलिप का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here