

रिपोर्ट:- समीर सैनी
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के 11 के.वी. सुतैहरी फीडर की जरुरी मरम्मत के चलते 23 दिसंबर 2016 को सुबह 10 बजे से लेकर बाद दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। उक्त जानकारी देते हुए पावर कॉम के एस.डी.ओ. सिटी डिवीजन अवतार सिंह एवं जे.ई. बलवंत सिंह ने बताया कि बिजली बंद रहने से शंकर नगर, फतेहगढ़ रोड, कच्चा डी.सी. रोड, गुरु नानक एवेन्यू, गुरु नानक नगर, दारापुर, जगीरपुरा, रेलवे रोड, शालीमार नगर, संत नगर, प्रेमगढ़, मानवता नगर, सैंट्रल टाउन, न्यू सिविल लाइन इत्यादि इलाकों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।












