पार्क में पौधारोपण कर न्यू आदर्श नगर निवासियों ने मनाया पर्यावरण दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। आरोग्य भारती पंजाब और युवामण्डल योग समूह द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पौधारोपण कर न्यू आदर्श नगर आदर्श पार्क में मनाया गया। जिसके मुखिया पार्षद नरिंदर सिंह ने कहा कि जब कभी भी पेड़ काटने की आवश्यकता हो उसके पहले लगाने का कार्यक्रम शुरू करना चाहिए। आरोग्य भारती के कोषाध्यक्ष डा. के.के. पराशर जी ने कहा कि पौधरोपण करने के बाद उस पौधे को बड़े होते-होते पूरी जिम्मेदारी के साथ उसकी देखभाल करेंगे तभी पर्यावरण प्रदूषण मुक्त हो सकता है।

Advertisements

योगाचार्य डा. तुलसी राम ने कहा कि सबसे पहले अपने आप को बदलना होगा हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा इसी नारा के साथ चलना होगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है और आज पर्यावरण दिवस पर पार्क में एक पौधरोपण कर सभी को एक-एक पौधे भी दिया गया। सरकारी स्कूल डगाना के अध्यापिका रीटा सरीन सभी को संकल्प दियाया की सभी को अपने पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अपने जन्मदिन पर एक पौधे जरूर लगाएं इस अवसर पर दविंदर सरीन, सुखविंदर, जागो विशाल, मनप्रीत, करण आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here