भारतीय जनता पार्टी मंडल ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए चलाया पौधारोपण अभियान

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। भारतीय जनता पार्टी मंडल टांडा की तरफ से पर्यावरण सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने की मुहिम की शुरुआत की। भाजपा मंडल टांडा के प्रधान अनिल कुमार गोरा के नेतृत्व में इस मुहिम की शुरुआत स्थानीय सब्ज़ी मंडी से की गई। इस दौरान पौधारोपण करते हुए मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गौरा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिग के चलते पूरे विश्व में पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।

Advertisements

इसलिए हम सभी का फर्ज बनता है कि हम सभी अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए एक पौधा आवश्य लगाएं। पौधे जहां हमे स्वच्छ वायु देते हैं वहीं पौधे हमे छाया भी प्रदान करते हैं व तापमान में भी गिरावट का कारण बनते हैं। इस अवसर पर राजन सोंधी, चंद्र मोहन लाडी, बिमल अरोड़ा, अमन सैनी, बौबी राजपुर, सुरिंदर जाजा, सुनील जाजा, गोविन्द हांडा, राजेश शर्मा, कमलजीत, सतनाम सिंह, लाडी तलवाड़, रणजीत सिंह इत्यादि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here