Wednesday, October 21, 2026
Home Crime पुलिस कर्मी पर जानलेवा हमला करने वाला राजा गिरफ्तार, साथियों की तलाश...

पुलिस कर्मी पर जानलेवा हमला करने वाला राजा गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। उड़मुड़ में गत दिनों हुल्लड़बाजी करते हुए नौजवानों द्वारा टांडा पुलिस के हैड कांस्टेबल पर किए गए जानलेवा हमले में नामजद एक आरोपी को टांडा पुलिस ने काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजा पुत्र चन्नी उर्फ मनिंदर सिंह निवासी वार्ड 5 टांडा के रूप में हुई है।

Advertisements

थानामुखी इंस्पैक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी तथा उसका भाई अजय तथा दो अन्य अज्ञात नौजवानों के खिलाफ पुलिस कर्मी राजिंदर सिंह पुत्र कुंदन सिंह के ऊपर जानलेवा हमला करने तथा वर्दी फाडऩे के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

जिसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here