Friday, November 6, 2026
Home Crime भरवाई रोड: मुरलीवाला करियाना स्टोर में चोरों की सेंध, सी.सी.टी.वी. में कैद...

भरवाई रोड: मुरलीवाला करियाना स्टोर में चोरों की सेंध, सी.सी.टी.वी. में कैद हुए चोर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: सुनील लाखा। होशियारपुर के भरवई रोड (चो पार) स्थित मुरलीवाला करियाना स्टोर को गत रात्रि चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान की दीवार तोडक़र वहां से नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल का दौरा किया और सी.सी.टी.वी. फुटेज देख कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी अनुसार दुकान के मालिक मनीष गुप्ता ने बताया कि गत रात्रि वह अपनी दुकान रोजाना की तरह बंद करके गए थे।

Advertisements

सुबह जब वे दुकान पर आए तो दुकान खोलने पर उन्होंने देखा कि पीछे की दीवार टूटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। वे समझ गए कि रात को चोरों ने दुकान को निशाना बनाया है। उन्होंने बताया कि चोरों ने पहले साथ वाली दुकान की दीवार तोड़ी उसके बाद उनकी दुकान की दीवार तोडक़र अंदर दाखिल हुए और चोरी को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि चोर उनकी दुकान से गल्ले में पड़ी नकदी एवं अन्य कीमती सामान जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बनती है चोरी करके ले गए। उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी और सूचना मिलने के बाद ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर जांच शुरु कर दी है। चोरों की संख्या दो बताई जा रही है।

ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने बताया कि गत देर रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया व चोरों की संख्या सी.सी.टी.वी. फुटेज देखने से दो लग रही है। उन्होंने बताया कि मनीष गुप्ता के अनुसार चोर उनकी दुकान से करीब 45 हजार रुपये की नकदी एवं कीमती सामान चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने बताया कि चोरी संबंधी जांच शुरु कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here