

-वालिया होशियारपुर के यूथ महासचिव नियुक्त-
होशियारपुर (The Stellar News)। होशियारपुर से पहले विजयी रहे विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा इस बार भी विधानसभा चुनाव में विजयी होंगे और इसके लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता दिन रात एक कर देगा। उक्त बात होशियारपुर से यूथ महासचिव नियुक्त किए गए दिनेश वालिया (वार्ड नंबर-7, शालीमार नगर) ने कही। दिनेश ने कहा कि विधायक अरोड़ा ने प्रदेश में सरकार न होते हुए भी जनता की जो सेवा की है तथा जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े हुए हैं के चलते पहले ही जनता का उनके प्रति काफी स्नेह है तथा लोग सुन्दर शाम अरोड़ा को एक बार फिर से विधायक बनाकर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने में अपना योगदान डालेंगे। दिनेश वालिया ने विधायक अरोड़ा को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे उनकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए जनता को कांग्रेस की भावी समय में लागू की जाने वाली योजनाओं के प्रति और जागरुक करेंगे और पार्टी की एकजुटता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस दौरान श्री अरोड़ा ने दिनेश को यूथ महासचिव बनने पर सम्मानित किया।इस मौके पर अनिल कुमार सोनू तथा चरनजीत सिंह अरोड़ा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।












