Sunday, October 25, 2026
Home International कैनेडा में भारतीय छात्र अभिषेक हुआ नस्लभेद का शिकार, जल्द स्वास्थ्य होने...

कैनेडा में भारतीय छात्र अभिषेक हुआ नस्लभेद का शिकार, जल्द स्वास्थ्य होने की सभी कर रहें प्रार्थना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 11 जुलाई को कैनेडा के टरोंटो शहर में पार्क में सैर करते समय नस्लभेद का शिकार हुए भारतीय छात्र अभिषेक कालिया की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका ईलाज टरोंटो के सन्नी ब्रोक अस्पताल में चल रहा है। अभिषेक कालिया पुत्र विनोद कालिया निवासी गांव फंबियां थाना बुल्लोवाल इसी वर्ष 1 मई को पढ़ाई के लिए कैनेडा गया था तथा 11 जुलाई को रात्रि करीब 8:30 बजे जब वह पार्क में सैर कर रहा था तो उसी दौरान एक व्यक्ति ने अभिषेक को नस्लभेद का शिकार बनाते हुए उसके पेट में चाकू से वार कर दिया था,

Advertisements

जिससे अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी अनुसार टरोंटो पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा अभिषेक के ईलाज के लिए आर्थिक मदद हेतु कैंपेन भी चलाई गई है। अभिषेक पर हुए हमले से पूरा परिवार बुरी तरह से दुख की घड़ी से गुजर रहा है तथा उनका एक-एक पल अभिषेक के जल्द स्वास्थ्य होने की प्रार्थना करते हुए व्यतीत हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here