Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur सहकारिता विभाग जिले में लगाएगा 10 हजार पौधे

सहकारिता विभाग जिले में लगाएगा 10 हजार पौधे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मार्कफैड जिला कार्यालय में जिला मैनेजर करन कुमार के नेतृत्व में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित पौधारोपण किया गया। इस दौरान विशेष तौर पर पधारे सहकारिता विभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार उमेश वर्मा में भी पौधारोपण किया।

Advertisements

पौधारोपण उपरांत डिप्टी रजिस्ट्रार वर्मा ने बताया कि इस पौधारोपण अभियान के अंतर्गत सहकारिता विभाग की ओर से जिले में 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने मार्कफैड के जिले के सभी अधिकारियों की प्रोडक्ट्स की सेल बढ़ाने संबंधी बैठक भी की। इस मौके पर मार्कफैड का समूह स्टाफ उपस्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here