नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती की कोशिश करने वाला सौतेला बाप गिरफ्तार

arrested-clip-art

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: ईशान पराशर। गत दिवस सौतेले बाप द्वारा उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ जोर जबरदस्ती करने के मामले में आरोपी बीरबल पुत्र अर्जुन निवासी चक्क बामू को दसूहा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हैसिल की है। उल्लेखनीय है कि बीरबल ने 9 वर्ष पहले पीडि़ता की मां से शादी की थी। कुछ समय से आरोपी बीरबल पीडि़ता पर बुरी नजऱ रख रहा था।

Advertisements

जोर जबरदस्ती करने की कोशिश करने के बाद पीडि़ता तथा उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ दसूहा थाने में ब्यान दर्ज़ कराया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए दसूहा पुलिस ने बीरबल के खिलाफ धारा 354 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के अधीन केस दर्ज किया था। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here