
दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: ईशान पराशर। छात्रों में नेतृत्व की भावना विकसित करने के लिए और उन्हें प्रशासनिक कार्यों से जोडऩे के लिए एस.वी.जे.सी.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल दसूहा में विद्यालय नियंता मंडल (छात्र प्रतिनिधि सभा) का साक्षात्कार कर योग्यता के आधार पर चयन किया गया। सत्र 2019-2020 के लिए विद्यालीय नियंता मंडल का गठन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने चयनित छात्रों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं और उन्हें कर्तव्य परायणता तथा उत्तरदायित्व का पूर्ण रुप से निर्वाह करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने नियन्ता मंडल को प्राप्त अवसरों का शैक्षणिक क्षेत्र में प्रयोग करने और उत्तम गुण अर्जित करने के लिए प्रेरित किया और साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभेच्छाएं दी।इस मौके पर सुपरवाइजरी हैॅड, हाऊस इंचार्ज, अध्यापक वर्ग और विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।












