Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal लोगों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

लोगों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर में 23 और 24 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कुछ जगहों पर शनिवार को भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में 24 अगस्त को ही जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जिले के सुजानपुर, नादौन, बडसर, भोरंज, टौणी देवी, ऊहल, ग़ुब्बर और बारीं मंदिर में हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

Advertisements

बारीं मंदिर कमेटी के प्रधान सुनील चौहान ने बताया कि मंदिर में पूरा दिन लोगों का ताँता लगा रहा। इस दौरान भक्तों ने मंदिर में ख़ूब कीर्तन भजन किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कुछ स्थानों पर लोगों ने भगवान कृष्ण की झांकियां भी निकालीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here