Tuesday, October 13, 2026
Home Latest श्री गुरु नानक देव जी की चरणछोह प्राप्त गांवों के लिए पंजाब...

श्री गुरु नानक देव जी की चरणछोह प्राप्त गांवों के लिए पंजाब सरकार ने जारी की 1-1 करोड़ की ग्रांट: डा. राज कुमार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। आज 31 अगस्त को विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार की तरफ से हल्के के खास 4 गांवों फतिहपुर, कांगड़, कोठी तथा सांरगवाल में बैठकें की गईं। यह गांव खास हैं क्योंकि इन गांवों को प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की चरणछोह प्राप्त हुई थी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा गुरु महाराज जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए की जा रही पहलकदमीयों में एक यह है कि ऐसे गांवों को विकास व बेहतरी के लिए 1 करोड़ रुपये की ग्रांट देना जहां श्री गुरु साहिबान की चरणछोह मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Advertisements

आज डा. राज ने चब्बेवाल हल्के के इन चार सौभाग्यशाली गांवों को सरकार द्वारा जारी 1 करोड़ रुपये की सौगात दी। समानता एवं इकओंकार के संदेश के साथ हमें रुहानियत तथा इंसानियत की शिक्षा देने वाले धर्म व जातपात से ऊपर अलग-अलग महापुरुषों व संत गुरुओं की इलाही वाणी के समावेश के साथ ऊंची-सच्ची जिंदगी जीने की प्रेरणास्रोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश उत्सव की समूह संगतों को लाख-लाख बधाईयां। इन शब्दों के साथ डा. राज कुमार हल्का विधायक चब्बेवाल ने अपने संबोधन की शुरुआत की।

उन्हंने कहा कि आज के पवित्र दिवस पर यह शुभ कार्य आरंभ करने की उन्हें बहुत खुशी है। डा. राज ने उपसथित लोगों, पंचायत सदस्यों तथा अन्य पदाधिकारियों को बताया कि इस ग्रांट को गांव के विकास कार्यों जैसे कि इंटरलाकिंग टाइल वाली गलियां, पार्क, जिम, स्टेडियम, कम्युनिटी हाल, पक्की फिरनी, सीवरेज, स्कूल, बस स्टैंड, आंगनबाडी आदि को बेहतर बनाने के लिए प्रयोग किया जाएगा। डा. राज ने जानकारी दी कि संगत की सुविधा के लिए कांगड़ के गुरुद्वारा पीर बाला साहिब जी से चक्क नरियाल तक नई सडक़ बनाई जा रही है जोकि आजादी के बाज आजतक नहीं बनी थी। इस अवसर पर डा. राज ने कहा कि पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण संबंधों के चलते करतारपुर कारीडोर के कार्य पर असर न पड़े इसके लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह पूरी कोशिशें कर रहे हैं।

जबकि, मोदी सरकार के मंत्री स्वामीनाथन इस को रोकने के बयान देकर सिख संगतों की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा सिख संगत को श्री गुरु नानक देव जी की जन्म भूमि के दर्शनों का मौका प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर कोठी के सरपंच ठेकेदार सुरिंदर सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा जारी पहली लिस्ट में इन चारों गांवों का नाम नहीं था। पर डा. राज ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ खास मुलाकात की तथा स्पैशल पैरवी करके इन गांवों को ग्रांट दिलवाई है।

इस मौके पर डा. राज ने कहा कि अपने हल्के के हर गांव के विकास तथा भलाई कार्यों के लिए उसका बनता हक दिलाने के लिए वह हर हद तक जाते हैं तथा हर बनती कोशिश करते हैं। अपने गांवों तथा गांव निवासियों के लिए कुछ करना उन्हें हमेशा आत्म तृप्ति तथा संतुष्टि देता है। गौरतलब है कि पूरे होशियारपुर जिले में केवल चब्बेवाल के चार गांवों को ही यह ग्रांट मिली है जोकि डा. राज की भर्सक प्रयास से ही संभव हुआ है।

इस अवसर पर डा. राज के साथ एक्सियन पावरकाम जसविंदर सिंह सैनी, जे.ई. तरसेम सिंह पी.डब्लयू.डी., जे.ई. राज कुमार पंचायती राज, एस.डी.ओ. गुरजिंदर सिंह चब्बेवाल, बाबा भुपिंदर सिंह अणखी, बाबा हाकम सिंह पीर वाले, जिला परिषद मनप्रीत कौर, गगनदीप चाणथू के अलावा हरजिंदर फतेहपुर, सरपंच लीला देवी, सारंगवाल सरपंच सुरजीत कौर, फतेहपुर सरपंच सुरिंदर नाथ बब्बू, कांगड़ सरपंच गुरदीप राम, दीपा, बंटी सरपंच मैली, हरी सिंह, पट्टी सरपंच शिंदरपाल कोच आदि इन बैठकों में डा. राज के साथ मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here