प्लास्टिक फ्री एनवायरनमेंट संबंधी सेंट सोल्जर ग्रुप ने जारी किए जूट बैग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। प्लास्टिक फ्री एनवायरनमेंट से संबंधित भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सपोर्ट करते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स और छात्रों द्वारा ‘जूट बैग’ इस्तेमाल करने की मुहिम का आगाज किया गया। ‘जूट बैग’ जारी करने के मौके पर पहुंचे ग्रुप की वाईस चेयरपरसन संगीता चोपड़ा और प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा का स्वागत एम्.डी. मनहर अरोड़ा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से जूट का बैग जारी किया गया और पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक बैग्स हटाने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisements

सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट संस्था के एलुमनाई (2013 बैच) रमन ग्रोवर और अंकुश वैद द्वारा 500 जूट बैग्स छात्रों और अध्यापकों के लिए भेजे गए, जिसको चेयरपरसन चोपड़ा और प्रिंस चोपड़ा द्वारा जारी करते हुए प्लास्टिक फ्री मुहिम का आगाज किया गया। चेयरपरसन चोपड़ा ने कहा के यह छात्र सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं क्यूंकि हमारा मंतव् युवाओं को जागरूक करना है और हमें गर्व है के हमारे विद्यार्थी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेंट सोल्जर ग्रुप के यह दोनों छात्र इस समय दुबई के एक अच्छे होटल्स में काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here