संगठनामक चुनावों से मजबूत होती है पार्टी: डा. सुभाष शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष विजय पठानिया के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा सचिव सुभाष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद व मेयर शिव सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर प्रदेश भाजपा सचिव व जिला चुनाव अधिकारी सुभाष शर्मा ने कहा कि पार्टी की बेहतरी और मजबूती के लिए लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी के चुनाव करवाये जाते है। विश्व भर को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा अपने अनुशासन के लिए जानी जाती है। जिसमें निष्पक्ष चुनाव के जरिए जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। 11 सितंबर को बूथ स्तरीय चुनाव शुरू हो रहा है।

Advertisements

जिसके बाद मंडल स्तर और फिर जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस चुनाव को लोकतांत्रिक तरीके से करवाने हेतु कुछ पदाधिकारियों को मंडल स्तर पर चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।जो इस प्रकार है। पूर्वी मंडल का चुनाव प्रभारी मैडम कुलवंत कौर, पश्चिमी मंडल में चुनाव प्रभारी विजय सूद, दक्षिणी मंडल में सुरेश भाटिया, देहाती मण्डल में निपुण शर्मा चुनाव प्रभारी, हरदोखानपुर में सतीश बावा, हरियाना मंडल में डा. बन्दुसार शुक्ला, शामचौरासी में अनिल हंस, चब्बेवाल में महिंदर पाल धीमान, अहिराणा कलां में शरद सूद, कोट फतूही में डा. दिलबाग राय, माहिलपुर में कृष्ण अरोड़ा, सैला खुर्द मंडल में त्रयम्बक सोनी, गढ़शंकर में शिव कौशल, बीत मंडल में एडवोकेट राम नाथ को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि 11 सितंबर से 19 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। यह सेवा सप्ताह 17 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिवस को समर्पित है। इस सेवा सप्ताह में भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों से जुडेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार,निपुण शर्मा,सुरेश भाटिया, संजीव दुआ, कृष्ण अरोडा, डा. दिलबाग राय, कुलवंत कौर, सुरिंदर पोनी, सतीश बावा, गुरप्रीत कौर, मीनू सेठी, अर्चना जैन, नीति तलवाड़, रणजीत राणा, अनिल हंस, चिंटू हंस, अश्वनी गैंद, अमरजीत लाडी, अशोक शोकी, संजू अरोडा, शिव कुमार काकू, विपुल वालिया,ओंकार चाहलपुरी, तरुण अरोड़ा, यशपाल शर्मा, रामदेव यादव आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here