
झारखंड (द स्टैलर न्यूज़)। झारखंड के जमशेदपुर से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक बुजुर्ग से शराब पिलाने की जिद्द कर रहा था। लेकिन बुजुर्ग ने शराब पिलाने से इंनकार किया तो युवक ने बुजुर्ग का तेजधार हथियार से सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर को हाथ में पकड़कर घूमने लगा।

मृतक बुजुर्ग की पहचान एमजीएम थाना क्षेत्र के निताई महतो के रुप में हुई है और आरोपी की पहचान मिथुन टुडू के रुप में हुई है। जब गांवों ने यह सब देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जारी है।












