
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत दिवस भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले अमित आंगरा घर वापसी करते हुए पुन: भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनका भाजपा में शामिल होने पर तीक्ष्ण सूद प्रत्याशी अकाली-भाजपा होशियारपुर ने स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर अमित आंगरा ने कहा कि सुन्दर शाम अरोड़ा लोगों को घर बुलाकर गुमराह करके कांग्रेस में शामिल करवाते हैं। वह भी उनके बहकावे में आकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। परन्तु होशियारपुर की भलाई व तीक्ष्ण सूद द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को वह कभी नहीं भूल सकते, इसलिए उन्होंने पुन: घर वापसी करने का मन बनाया और तीक्ष्ण सूद को विजयी बनाने में वह तन-मन से दिन रात एक कर देंगे। इस मौके पर तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी को समर्पित है। उन्होंने अमित आंगरा को टीम सहित भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने की मुहिम को और तेज करने की बात कही। इस मौके पर मेयर शिव सूद के अलावा अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।












