भाजपा प्रदेश प्रभारी प्रभात झा ने अम्बे वैली से शुरु किया जनजागरण अभियान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश में सी.ए.ए. लागू किए जाने के बाद देश भर में किए जा रहे विरोध के बीच भाजपा द्वारा जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है ताकि देश की जनता इससे जुड़ी किसी भी भ्रांति में न आकर देशहित में कार्य करें और भडक़ाने वालों से सावधान रहें। इसी कड़ी के तहत देश भर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements

यह बात भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी प्रभात झा ने होशियारपुर में अम्बे वैली में जनजागरण अभियान के तहत लोगों से संपर्क साधने दौरान कही। उन्होंने कहा कि जब देश की जनता जागरुक होगी तो इसका विरोध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी। ऐसा तभी संभव है जो हम सभी जागरुक होकर दूसरों को भी जागरुक करें।

अम्बे वैली पहुंचने पर अम्बे वैली रेजीडेंट एडं वैल्फेयर सोसायटी व भाजपा व्यापार सैल के जिला प्रधान दर्पण गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्री झा व उनके साथ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद व अन्यों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि उनकी सोसायटी के लोगों ने सी.ए.ए. का स्वागत किया है तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरुक करने हेतु प्रयासरत हैं। उन्होंने श्री झा व अन्य भाजपा नेताओं को विश्वास दिलाया कि उनकी टीम घर-घर पहुंचकर अभियान को कामयाब बनाएंगे। इस अवसर पर विजय सूद, पवन जिंदल, रवि गुप्ता, रोहित गोयल, अर्चना जैन, अनिरुद्ध चौहान, सुशील गुप्ता, मोहिंदरपाल गुप्ता, सीमा गुप्ता, अनुज गुप्ता, मनोज गुप्ता, ललित पलियाल, शाम सुन्दर गुप्ता व अभियान में भाग लेने पहुंचे भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here