Tuesday, October 20, 2026
Home Latest जालंधर पुलिस ने युवक को 15 ग्राम हैरोइन सहित किया काबू

जालंधर पुलिस ने युवक को 15 ग्राम हैरोइन सहित किया काबू

जालंधर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अभिषेक कुमार। जालंधर स्थानीय पुलिस ने एक नशा तस्कर को काबू किया है। जो हेरोइन की सप्लाई देने जा रहा था। पुलिस ने उक्त आरोपी से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर से थाना 8 की पुलिस ने 15 ग्राम हैरोइन सहित राज कुमार निवासी अशोक विहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पैदल ही हैरोइन की सप्लाई देने जा रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Advertisements

आरोपी से उसका मोबाइल भी बरामद हुआ है, जिससे लोकल लिंक खंगाले जा रहे है, ताकि अन्य तस्करों पर भी शिकंजा कसा जा सके और यह पता लगाया जा सके कि यह हेरोइन कहां से लाया था और किसे सप्लाई देने जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here