Thursday, October 22, 2026
Home Politics रशिम बेरी कांग्रेस शिकायत निवारण कमेटी के जिला उपचेयरमैन नियुक्त

रशिम बेरी कांग्रेस शिकायत निवारण कमेटी के जिला उपचेयरमैन नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस शिकायत निवारण कमेटी के चेयरमैन सुमेश सोनी ने पी.पी.सी.सी. महासचिव सुन्दर शाम अरोड़ा तथा जिला प्रधान पवन आदिया के साथ विचार विमर्श करके रशिम बेरी को जिला उपचेयरमैन नियुक्त किया है। इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बताया कि कांग्रेस तेजी के साथ बढ़त की तरफ बढ़ रही है। हरीश आनंद ने कहा कि पी.पी.सी.सी. महासचिव एवं कांग्रेसी प्रत्येशी सुन्दर शाम अरोड़ा को विजयी बनाने के लिए हर कार्यकर्ता जी जान के साथ चुनाव मैदान में डटा हुआ है। रशिम बेरी कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता है और कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को अहम पदों की जिम्मेदारी देती है ताकि पार्टी जनता के बीच और भी मजबूत हो। इस मौके पर पार्षद प्रदीप कुमार बिट्टू, ध्यान चंद ध्याना व पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, तरुण खोसला, कार्तिक खोसला, अशोक कुमार, दीपक, आशू, रातिश अग्रवाल, अश्विनी गुप्ता, समीर लूथरा, संजीव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here