विश्व में राजनीति की लौह महिला थी स्व. इंदिरा गांधी:विधायक अरोड़ा

cong1
-कांग्रेेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए-
होशियारपुर। जिला कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु एक समारोह जिला कांग्रेस कमेटी केे अध्यक्ष एवंं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक अरोड़ा व अन्य कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर विधायक अरोड़ा ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी के परिवार ने जिनती कुर्बानियां दी हैैं उसके लिए सारा देश उनका सदैव ऋणि रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की इकलौती पुत्री इंदिरा गांधी ने देश के विकास को सदैव प्राथमिकता दी थी और गरीबों और दलितों को ऊपर उठाने के लिए भरसक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी अपनी प्रतिभा और राजनीतिक कौशल के चलते विश्व में एक अलग पहचान रखती थी व आज भी जानी जाती हैं। इसलिए उन्हें राजनीति की लौह महिला के नाम से भी जाना जाता है। आज कांग्रेस उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलती हुई जनता के दिलों पर राज कर रही है। विधायक अरोड़ा ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी की कुर्बानी देश की एकता और अखण्ता के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कांग्रेसियों को स्व. इंंदिरा गांधी के आदर्शों व पदचिन्हों पर चलते हुए पार्टी व देश के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। इस मौके पर पार्षद सरवन सिंह, तीर्थ राम, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, सुदर्शन धीर, विनोद कमार बोद्धूी, सतीश कुमार, मोहन लाल व पार्षद कमलजीत कटारिया, हरि राम, जय प्रकाश शर्मा, रमन कपूूर, मेहर सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी, सतपाल चब्बेवाल, राम मूर्ति, मदन लाल बद्धण, कोहली साहिब, हरविंदर सिंह हैरी, जसवंत राय काला, हरविंदर भट्टी, हरीीश आनंद, अमरीक चंद्र, राकेश कुमार, जगदीश सांपला, पलविंदर नाणी, सुभाष चंद्र, संंतोख सिंह, प्रदीप कुुमार, नरिंदर सेठी, गुरमीत लाल, डा. बेअंत राम, खजान सिंह, हरजिंदर कौर, पवन कमल, विधानसभा यूथ अध्यक्ष नवप्रीत रिहल, विशाल, आशीष वर्मा, परंंजीत सिंह पम्मा, कुलवीर सैनी, बब्बू व अरविंंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here