‘आप’ की नीतियों का जनता पर पड़ रहा है विशेष प्रभाव: संदीप सैनी


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार परमजीत सिंह सचदेवा के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए आप के प्रदेश संयुक्त सचिव संदीव सैनी ने विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए जनता को आप की नीतियों से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘आप’ गकी नीतियों में आम आदमी के विकास की झलक है और इनका जनता पर विशेष प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि परमजीत सिंह सचदेवा जैसे मेहनती और ईमानदार लोगों के आगे आने से आम जनता का विकास संभव है, अन्यथा परांपरागत राजनीतिक पार्टियों ने तो आजतक आम आदमी की लूट ही की है। इस मौके पर परमजीत सिंह सचदेवा के अलावा अन्य पार्टी नेताओं व वालंटियर्स ने संबोधित किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here