Friday, October 9, 2026
Home Politics युवाओं में कांग्रेसी की नीतियों के प्रति विशेष उत्साह: मुनीष पहलवान

युवाओं में कांग्रेसी की नीतियों के प्रति विशेष उत्साह: मुनीष पहलवान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला चेयरमैन स्पोट्र्स सैल कांग्रेस मुनीश पहलवान ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार और अन्य विकास की योजनाओं की घोषणा करना व सरकार आने पर उन्हें लागू करने के प्रति कांग्रेस की बचनबद्धता के प्रति युवाओं में विशेष उत्साह पाया जा रहा है। इसलिए युवा वर्ग प्रदेश की कमान कांग्रेस को सौंपने का मन बना चुका है और प्रदेश भर में कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने के लिए एकजुट हो चुका है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजा जाएगा ताकि वह सरकार से बड़े-बड़े प्रोजैक्ट लाकर होशियारपुर के विकास को चार चांद लगा दें, जिससे हमारा होशियारपुर भी देश व विश्व पटल पर स्थापित होगा। इस अवसर पर कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर जहां रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे वहीं युवाओं को खेलों के प्रति उत्साहित करने के लिए भी सरकार के माध्यम से वह हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव हितेष पराशर ने कहा कि कांग्रेस के हाथों में ही प्रदेश सुरक्षित है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरीश आनंद, परमिंदर, जीता पहलवान, बलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, मंगत राम, गोल्डी पंडित, मोनू सैनी, जोधामल बिट्टू, ईशू, नन्नू वालिया, बिल्ला बस्सी, सुक्खा, सुरजीत, जीवन भोला, साहिल, मनीश मंडित, सुरिंदर, अश्विनी गोपी, विक्रम सूद, योगराज सैनी काला, रणजीत, कमल भट्टी, राज कुमार इत्यादि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here