Friday, October 9, 2026
Home Politics भाजपा की विकास की नीतियों पर जनता लगाएगी मोहर, फिर बनेगी गठबंधन...

भाजपा की विकास की नीतियों पर जनता लगाएगी मोहर, फिर बनेगी गठबंधन सरकार: बत्तरा

-गगन बत्तरा ने गौतम नगर इलाके में तीक्ष्ण सूद के हक में किया चुनाव प्रचार-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गगन बत्तरा ने हल्का होशियारपुर से भाजपा उम्मीदवार तीक्ष्ण सूद के हक में गौतम नगर इलाके में अन्य पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ तीक्ष्ण सूद के हक में चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर गगन बत्तरा ने कहा कि भाजपा की विकास की नीतियों पर जनता जरुर मोहर लगाएगी। इस दौरान उन्होंने इलाका निवासियों को भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र और तीक्ष्ण सूद द्वारा होशियारपुर में रिकार्ड तोड़ करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। गगन बत्तरा ने कहा कि होशियारपुर के और विकास के लिए जनता भाजपा प्रत्याशी तीक्ष्ण सूद के साथ हैं तथा चुनाव प्रचार जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अश्विनी ओहरी व मनोज शर्मा, कुलदीप धामी इत्यादि ने भी तीक्ष्ण सूद के हक में प्रचार किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here