व्यापार मंडल का हुआ गठन, अनिल सोनी बने नगर अध्यक्ष

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। व्यापार मंडल हमीरपुर का गठन कर लिया गया है। वीरवार को हमीरपुर के एक निजी होटल में प्रेसवार्ता आयोजन कर व्यापार मंडल के नए पदाधिकारियों की सूची सार्वजनिक कर दी गयी। अनिल सोनी को हमीरपुर नगर व्यापार मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि व्यापार मंडल के चेयरमैन विपिन शर्मा को चुना गया है।

Advertisements

सभी व्यापारियों के प्रति आभार जताते हुए उनके हित की लड़ाई लडऩे का संकल्प लिया। नव नियुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी ने जानकारी दी कि व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए व्यापार मंडल हमेशा सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण एवं बाज़ार में ट्रैफिक़ जैसे संवेदनशील मुद्दों को लेकर व्यापार मंडल प्रशासन का भरपूर सहयोग करेगा। उन्होंने बताया कि हमीरपुर व्यापार मंडल में सभी वर्गों एवं वार्डों के व्यापारी शामिल किए गये हैं तथा अब पूर्व के सभी मतभेद समाप्त कर पूरा व्यापार मंडल एक है।

अनिल सोनी के अनुसार अश्वनी जगोता को वरिष्ठ उपप्रधान, रजिंद्र सोनी (बंटी) महासचिव, मुनीष पूरी कोषाध्यक्ष तथा विनोद पुरी को वित्त सचिव का दायित्व सौंपा गया है।
उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर जोगिंद्र बल्ला, मनोज शर्मा, सुरेश हांडा, अजय वर्मा, नरोत्तम आर्य, राकेश गुप्ता, संजीव पटियाल, अशोक शर्मा, जगरनाथ, सुरजीत गौतम एवं सुशील कुमार की नियुक्ति की गई। इसके अतिरिक्त संयुक्त सचिव का पद जसवंत राणा तथा सचिव के पद पर विनोद चोपड़ा, सुभाष शर्मा, जतिंद्र पुरी, विपिन ठाकुर, अरुण पटियाल, शुभम शर्मा, अजय शर्मा, सुशील ठाकुर, गौरव शर्मा व विनय कुमार को जिम्मेदारी दी गई। सुमित ठाकुर को आई.टी. सेल व प्रैस सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here