कैप्टन सरकार कानून व्यवस्था की निगरानी करने में निकम्मी और नकारा साबित हुई है: संदीप सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी होशियारपुर इकाई की तरफ से आज होशियारपुर शहर के घंटाघर चौक में पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के हालातों की चिंता एवं रोष में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। इस रोष प्रदर्शन की अगुवाई पार्टी की शहरी इकाई के प्रधान अजय वर्मा ने की। इस अवसर पर पंजाब सरकार मुर्दाबाद कानून व्यवस्था ठीक करो और समाज विरोधी तत्वों को गिरफ्तार करो के नारों से होशियारपुर गुंजा। रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य उपप्रधान एवं विधानसभा हलका होशियारपुर के इंचार्ज संदीप सैनी ने कहा कि मौजूदा कैप्टन सरकार का कार्यकाल आज तक की सबसे निकम्मी सरकारों में गिना जाएगा। क्योंकि, कैप्टन साहब की निकम्मी कारगुजारियों के कारण आज पंजाब में कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।

Advertisements

आम आदमी पार्टी ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला, नारेबाजी करके किया रोष प्रदर्शन

आए दिन हत्याएं, लूटपाट, बलात्कार की घटनाएं आम होती जा रही है। जो कि पंजाब की अमन शांति एवं आम जनता के लिए बहुत ही चिंताजनक स्थिति है। मगर, बड़े दुख की बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को यह सब दिखाई नहीं दे रहा है। संदीप सैनी ने कहा कि पंजाब की आम जनता आज पंजाब में कैप्टन सरकार बनाकर अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। आम जनता ने यह कभी नहीं सोचा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह बतौर मुख्यमंत्री इस बार फेल साबित होंगे। संदीप सैनी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह से अगर पंजाब की बागडोर और कानून व्यवस्था ठीक नहीं होती तो उन्हें त्यागपत्र देकर मोती महल में जाकर आराम करना चाहिए। अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह ऐसा करते हैं तो यह उनका पंजाब पर सबसे बड़ा एहसान होगा। रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव सतवंत सिंह सियान ने कहा कि पंजाब के बिगड़ रहे हालातों के लिए सिर्फ और सिर्फ कैप्टन सरकार दोषी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की आम जनता अकाली-भाजपा के 10 साल के शासनकाल की बर्बादी को अभी भूल ही नहीं थी कि अब कैप्टन सरकार अकाली-भाजपा द्वारा दिए गए जख्मों को फिर से हरे करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार के मंत्री आम जनता की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। इस अवसर पर पार्टी के समूह कार्यकर्ता साथियों ने पंजाब सरकार से मांग करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था की बहाली की मांग की। इस अवसर पर पार्टी के युवा विंग के उपप्रधान यशपाल चेची, रिटायर्ड कैप्टन हरभजन सिंह, चरणजीत चन्नी, रंजीत सिंह सहोता, अजैब सिंह, शहरी युवा विंग प्रधान पवन सैनी, प्रदीप सैनी, ओंकार वाली, सुखदेव सिंह सैनी, दिलीप ओहरी, चंद्र यादव, सुखदेव सिंह शेरगिल, राजेश कुमार शारदा, मेहर चंद खट्ट, राजीव सैनी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here