सांझी संघर्ष कमेटी की जीत, अंजू बाला का तबादला रद्द, डायरैक्टर पंचायत विभाग ने दिए आदेश

होशियारपुर/मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सांझी संघर्ष कमेटी मुकेरियां की एक बैठक एस.डी.एम. अदित्या उप्पल, तहसीलदार मुकेरियां और डी.एस.पी. मुकेरियां रविंदर सिंह के साथ हुई। बैठक में एस.डी.एम. ने अंजू बाला को डायरैक्टर पंचायत के अंजू की बदली रद्द करने के आदेशों की कापी दी और बी.डी.ओ. कार्यालय मुकेरियां ज्वाइन करने के लिए कहा। बाकी मांगों के बारे में अधिकारियों ने भरोसा देते हुए कहा कि नए बी.डी.ओ. के मुकेरियां में कार्य संभालते ही अगली कार्रवाई की जाएगी। दोषी बी.डी.ओ. हीरा सिंह के बारे मामला दर्ज करने की मांग के बारे अधिकारियों ने कहा कि एस.एस.पी. होशियारपुर ने ए.डी.सी. मैडम अमृता सिंह की सिफारिश तीन मैंबरी इनक्वारी कमेटी का गठन किया है।

Advertisements

इसकी रिपोर्ट आते सभी जरुरी कार्रवाई की जाएगी और समय-समय पर संघर्ष कमेटी को प्रोग्रैस रिपोर्ट दी जाएगी। जानकारी देते हुए सुलखन सिंह जग्गी, मनजीत सिंह व शम्भू भारती मोजोवाल ने कहा कि प्रशासन के भरोसे के बाद भूख हड़ताल खत्म नहीं की परंतु स्थगित की है, अगर एक सप्ताह के अंदर अगली कार्रवाई न की तो फिर से भूख हड़ताल आरंभ की जाएगी। समझौते के बाद अंजू बाला ने बी.डी.ओ. कार्यालय ज्वाइन कर लिया। इस मौके पर रजिंदर सिंह, बलदेव सिंह कोलपुर, विक्रम सिंह, परशोतम चंद प्रधान, डा. प्रदीप कटोच, बलबीर सिंह, अजय पाल, बलदेव कृष्ण, अंजना कटोच, रीना रानी, मोनिका अरोड़ा, प्रिया अरोड़ा और अन्य कमेटी मैंबर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here