Monday, October 19, 2026
Home Education रयात बाहरा फार्मेसी कॉलेज में यूथ क्लब ने मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

रयात बाहरा फार्मेसी कॉलेज में यूथ क्लब ने मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रयात बाहरा फार्मेसी कॉलेज रेड रिबन यूथ क्लब के सहयोग से विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2019 मनाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रभारी प्रो.मनोज कुटुआल ने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर साल 25 सितंबर को दुनिया भर में व्यापक रूप से मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय ‘सेफ एंड इफेक्टिव मैडिसिन फॉर ऑल’ था।

Advertisements

इस वर्ष फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली ने सभी फार्मेसी कॉलेजों से इस दिन को मनाने की अपील करते हुए कहा है कि यह गर्व की बात है कि भारत दुनिया भर में फार्मेसी क्षेत्र में तीसरे स्थान पर है। प्रो. मनोज ने कहा कि फार्मासिस्ट समाज को सुरक्षित और प्रभावी दवाएं प्रदान करने के लिए बहुत जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि रियात बहरा फार्मेसी कॉलेज 2009 से विश्व फार्मासिस्ट दिवस मना रहा है। इसी श्रृंखला में, 2019 में, कॉलेज के परिसर में दिन मनाया गया। इस बीच छात्रों के बीच प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें क्विज, डेविट, राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली मेकिंग और मॉडल मैकिंग शामिल हैं।

कैंपस डायरेक्टर डा. चंद्र मोहन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्रों से एक जिम्मेदार फार्मासिस्ट और अच्छा नागरिक बनने की अपील की। अंत में प्रतियोगिता के दौरान विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन प्रो. नेहा शर्मा और प्रो. सीमा ने साथ दिया। इस दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here