Sunday, October 25, 2026
Home Education विद्यार्थियों ने शास्त्री जी व गांधी जी के आजादी में संघर्ष संबंधी...

विद्यार्थियों ने शास्त्री जी व गांधी जी के आजादी में संघर्ष संबंधी पेश की कविताएं

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। सिल्वर ऑक इंटरनेशनल स्कूल टांडा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस मनाया गया। संस्था के चेयरमैन तरलोचन सिंह बिट्टू के दिशा निर्देश पर प्रिंसिपल राकेश शर्मा व प्रशासक मनीषा संगर की अगवाई में विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन व आजादी में संघर्ष के संबंधी भाषण व कविताएं पेश की।

Advertisements

विद्यार्थियों ने स्कूल में सफाई अभियान चलाकर जय जवान जय किसान के नारे व महात्मा गांधीजी के अहिंसा की शिक्षा के प्रतीक सफेद झंडे को लेकर उन्हें याद किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल शर्मा ने विद्यार्थियों को दोनों राष्ट्रीय नायकों से शिक्षा लेने की प्रेरणा की। इस दौरान मैनेजर करनजीत सैनी, कुलविंदर कौर, तरनजोत, करण सैनी, राजविंदर कौर, बिक्रमजीत सिंह, संजीव शर्मा, अमरजीत, गजेंद्र और राजवीर इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here