डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। जिसमे स्कूल के प्रिंसीपल पूजा शर्मा ने बच्चों को बताया कि भारत एक ऐसा देश है, जहां बच्चों को भगवान का रूप माना जाता है। बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। चिल्ड्रंस डे हर साल 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद में सेलिब्रेट किया जाता है। जवाहर लाल नेहरू बच्चों में काफी लोकप्रिय थे।

Advertisements

उन्हें चाचा नेहरू भी कहा जाता था। वे चाहते थे बच्चों को अच्छी शिक्षा और प्रोत्साहन मिले बाल दिवस को पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के जन्म दिवस 14 नवम्बर पर मनाया जाता है। यह उत्सव पुरे भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार हम बच्चों के शिक्षा के अधिकार के विषय में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाते हैं। इस मौके पर छोटे से लेकर बड़े तक सभी बच्चों ने अपनी अपनी फरफॉर्मन्स देकर सब को निहाल कर दिया।

स्कूल के बच्चो ने भंगड़ा, पोइम, गेम्स खेलकर आदि डालकर सब का मन मोह लिया। रमणीक कौर, प्रियंका, अंजली गौरी, चरणप्रीत ने पंजाबी गाने फुलकारी पर धूम मचाई इसके इलावा समीर ने हैवी वेट गाने पर भांगड़ा डाला। अंत में प्रिंसिपल पूजा शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का मूल्यवान संपत्ति हैं और वही भविष्य के लिए आशा हैं। उन्होंने सभी बच्चो को बाल दिवस पर खाने पीने की चीज़े बांटी। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ छविल अख्तर, गुरप्रीत कौर, राजिंदर कौर, मंजीत कौर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here