ड्यूटी दौरान होमगार्ड स्वर्ण सिंह निवासी गांव कुनेरन का निधन, सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदायगी

ऊना/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: संदीप वर्मा। हिमाचल प्रदेश के ऊना के गांव कुनेरन के रहने वाले 47 वर्षीय स्वर्ण सिंह पुत्र कर्म सिंह को अचानक ह्रदयघात होने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार स्वर्ण सिंह गांव कुनेरन का रहने वाला था तथा होमगार्ड की नौकरी करता था, जोकि 192 कंपनी होशियारपुर के सदर थाना में ड्यूटी पर तैनात था। कंपनी कमांडर राम लुभाया ने बताया कि स्वर्ण सिंह ड्यूटी दौरान ही ह्रदयघात होने से स्वर्ण सिंह गिर गया जिसे तुरंत निजी अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

Advertisements

शव को वीरवार गांव कुनेरन लाया गया जहां सैनिकों की टुकड़ी ने उन्हें सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मृतक के परिवार में पत्नी कश्मीरो देवी व बेटा हरजिंद्र सिंह मणि ही थे। सैकड़ों लोगों ने दिवंगत जवान को नम आंखों से मृतक शहीद को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह, ए.एस.आई. राज कुमार, पलटून कमांडर हजूर सिंह, गार्ड अश्वनी कुमार, हरभज राम, दलजीत सिंह ने दिवंगत आत्मा को शोक धुन के साथ हवाई फायर करके अंतिम विदाई दी। इस मौके पर पूर्व विधायक राकेश कालिया, सतपाल वशिष्ट, सरदारा राम, सुरजीत सिंह व टेक चंद परमार भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here