बिक्रम मजीठीया ने खन्ना की माता स्व. राज रानी के निधन पर व्यक्त किया शोक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना की माता स्व. राज रानी खन्ना के निधन पर शोक व्यक्त करने पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठीया श्री खन्ना के निवास स्थान नारायण नगर पहुंचे।

Advertisements

श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि खन्ना परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए बिक्रम मजीठीया ने कहा कि माता स्व. राज रानी धार्मिक तथा सामाजिक विचारों वाले थे। उन्होंने कहा कि स्व. राज रानी के निधन से खन्ना परिवार के साथ-साथ समाज को भी क्षति हुई है। श्री मजीठीया ने स्व. राज रानी खन्ना की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परम पिता परमात्मा से खन्ना परिवार को इस दुख से जूझने की शक्ति देने की अरदास की।

इस मौके पर उनके साथ शिअद के वरिष्ठ नेता बीबी मोहिंदर कौर जोश, जिला शहरी अध्यक्ष जतिंदर सिंह लाली बाजवा के अलावा भाजपा नेता विजय अग्रवाल, राजेश नकड़ा, दविंदर दुआ, अश्विनी ओहरी, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, डा. पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, एस.पी. दीवान, शिवम ओहरी, बलराज सिंह चौहान आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here