Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur शाखा बग्गा व रमन ने परिवार सहित की मां गंगा जी की...

शाखा बग्गा व रमन ने परिवार सहित की मां गंगा जी की आरती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम भरवाई रोड में संध्या गंगा आरती बड़ी ही श्रद्धा एवं विधिपूर्वक की गई। इस अवसर पर शाखा बग्गा व रमन कुमार ने परिवार सहित मां गंगा की आरती श्रद्धा से करवाई। उनके साथ मीनू बग्गा, शक्ति बग्गा, नीती शुभ बग्गा, शौर्या बग्गा, सलोनी अग्रवाल, रितम अग्रवाल, हवीश अग्रवाल उनके साथ थे। इस मौके पर शाखा बग्गा व रमन कुमार ने कहा कि होशियारपुर मिनी काशी के रूप में नाम जाना जाता है। होशियारपुर में कई प्रसिद्ध मंदिर है, जिनकी बहुत मान्यता है। मईया जी असीं नौकर तेरे वैष्णांे धाम का नाम भी उन मंदिरों में शामिल है।

Advertisements

प्रबंधक कमेटी द्वारा काफी सुंदर तरीके से इसका प्रबंध चलाया जा रहा है, जो कि सराहनीय है। इस मौक पर मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर प्रबंधकों की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के शाम लाल, महिंदरपाल गुप्ता, विजय कश्यप, अश्विनी छोटा, राज वंश, सहित लंगर कमेटी के सदस्य मोहन धामी, साहिल बदवा, हरी पंडित, काका पंडित, हरीश कुमार, अमित गुप्ता, भारत शर्मा, सुरिंदर शर्मा, सुमेश शर्मा, रामेश कुमार, सर्बजीत बर्मी, अंजू वर्मी, आदित्य वर्मी, सिमृद्धि वर्मी, अमिता शर्मा, प्राणनाथ शैली, जगमोहन विज, मनजिंदर सिंह सेठी, स्मृति भारती, वंसुदरा शर्मा, नीति जगमोहन विज आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here