Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur सुखियाबाद का मुनीश 24 ग्राम नशीले पाऊडर सहित काबू

सुखियाबाद का मुनीश 24 ग्राम नशीले पाऊडर सहित काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। थाना हरियाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 24 ग्राम नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ए.एस.आई सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी सहित हुसैनपुर चोअ में मौजूद थे तो मुनीश कुमार पुत्र शिवजी शर्मा गली नं 1 नजदीक बाबा पौधाहारी सुखियाबाद थाना सदर होशियारपुर को शक के आधार पर काबू किया हुआ था तो ए.एस.आई. सुखदेव सिंह ने ए.एस.आई. बूटा सिंह को मौके पर पहुंचने के लिए कहा।

Advertisements

ए.एस.आई. बूटा सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर मुनीश कुमार की तलाशी ली तो उसके पास से 24 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ। जिस पर थाना हरियाना पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here