दोराहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अरविंद शर्मा। दोराहा के समीप सडक़ पार कर रही महिला को बचाते हुए कार सडक़ के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई व क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में महिला के भी घायल होने का समाचार है, जबकि कार चालक सुरक्षित रहा। जानकारी अनुसार कोकाकोला फैक्ट्री दोराहा में काम करने वाले संजय की कार लुधियाना से दोराहा पहुंचते ही हादसाग्रस्त हो गई। हादसा सडक़ पार कर रही महिला को बचाते समय हुआ।
हादसे में जहां कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं महिला को भी चोट आई। जिसे तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल राजवंत अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी।