खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सीनियर सैकेंडरी स्कूल ढोलवाहा में प्रिंसिपल ओंकार सिंह की अध्यक्षता में विद्यार्थियों द्वारा ज़ोन-ए-जि़ला व स्टेट स्तर पर विभिन्न खेलों में विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल ओंकार सिंह ने विद्यार्थियों को अपने पुरातन इतिहास व अपनी परंमपरागत खेलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया व कहा कि खेलें न केवल हमारी सेहत ठीक रखती हैं बल्कि हमारा व्यक्तित्व भी निखारती है। हमारी ज़ोन-जि़ला स्टेट व राष्टीय स्तर पर भी पहचान बनती है।

Advertisements

स्कूल की पी.टी.आई. मैडम कुलवीर कौर ने बताया कि वॉलीवाल लड़कियां अंडर-19 टीम जोन में दूसरे स्थान पर रही। खो-खो लड़कियां अंडर-19 टीम जोन में पहले स्थान पर रही। एथलैटिक्स टीम अंडर-19 400 मी. ज़ोन में दूसरे स्थान पर रही। एथलैटिक्स टीम अंडर-19- 800 मी. ज़ोन में तीसरे स्थान पर रही। लंबी छलांग अंडर-19 अरूण ठाकुर तीसरे स्थान पर रहा व लंबी छलांग अंडर-14 वंश भारदवाज पहिले स्थान पर रहा। इसके अलावा स्कूल की दो खो-खो विद्यार्थियों को स्टेट स्तरीय खेलों में भी खेलने का मौका मिला। इन खेलों में मैडम गुरमीत कौर ने भी पी.टी.आई. मैडम कुलवीर कौर के साथ विशेष सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here