Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur सभा ने आनंद मैरिज एक्ट लागू करवाने के लिए हरजिंदर धामी को...

सभा ने आनंद मैरिज एक्ट लागू करवाने के लिए हरजिंदर धामी को सौंपा मांग पत्र

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सिंह सभा संत प्रेम सिंह नगर टांडा की ओर से सचिव शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हरजिंदर सिंह धामी को एक मांग पत्र सौंपकर मांग की गई कि सिख भाईचारे के विवाह की रजिस्ट्रेशन आनंद मैरिज एक्ट के अंतर्गत की जाए।

Advertisements

इस संबंध में प्रबंधकों ने कहा कि पंजाब सरकार के होम व जस्टिस विभाग की ओर से सभी डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखे जाने के बाद और सेवा केंद्रों में संबंधित शोध करने के उपरांत भी कई जगहों पर आनंद मैरिज एक्ट के अनुसार सिख भाईचारे के विवाह रजिस्टर नहीं किए जा रहे।

इसलिए उन्होंने सचिव हरजिंदर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की के शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अपने रसूख से यह सुनिश्चित करें कि सिख बच्चों के विवाह आनंद मैरिज एक्ट के अंतर्गत ही रजिस्टर हों। इस दौरान प्रधान त्रिलोक सिंह, सुखविंदर सिंह, हरबंस सिंह, रणजीत सिंह, परमजीत सिंह, जगतार सिंह आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here