एस.जी.पी.सी. के प्रधान रहे अवतार सिंह मक्कड़ का निधन, 22 दिसंबर को लुधियाना में होगा अंतिम संस्कार

होशियारपुर/लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। करीब 10 वर्षों से एस.जी.पी.सी. के बतौर प्रधान रहे अवतार सिंह मक्कड़ का बीते दिनों देहांत हो गया। जिसके बाद परिवार के साथ विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा दुख सांझा किया जा रहा है। उनके पार्थिक शरीर को दिल्ली से लुधियाना लाकर डी.एम.सी. अस्पताल लुधियाना में रखवाया गया है क्योंकि उनका अंतिम संस्कार 22 दिसंबर दिन रविवार को करीब 3 बजे किया जाएगा।

Advertisements

एस.जी.पी.सी. के प्रधान रहने के वक्त उनके पीए रहे हरपाल सिंह कोहली ने बताया कि उनकी करीब 10 वर्षों की प्रधानगी की उपलब्धियां इतनी है कि उनको दुनिया तक याद किया जाएगा। कोहनी ने बताया कि शिक्षा संस्थाएं, गुरद्वारे पर चलने वाले लंगर और राष्ट्र की सेवा के लिए जितना काम अवतार सिंह मक्कड़ ने किया है वह भूलने योग्य नहीं है। बताया जा रहा है कि अवतार सिंह मक्कड़ बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे उनके लीवर में दिक्कत थी जिससे उनका देहांत हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here