
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। गुरु नानक देव सीनियर सैकेंडरी स्कूल अहियापुर में वार्षिक इनाम वितरण समागम करवाया गया। स्कूल चेयरमैन हरीचंद शर्मा के दिशा निर्देशों अधीन वाइस चेयरमैन रजत शर्मा व प्रिंसिपल ज्योती भागी के नेतृत्व में आयोजित समागम दौरान मुख्यमंत्री पंजाब के राजनैतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। समागम की शुरुआत विद्यार्थियों ने शब्द गायन के साथ की।


जिसके बाद विद्यार्थियों ने पंजाबी लोकनाच गिद्धा भंगड़ा के साथ-साथ देश भक्ति के जज्बे वाले गीत पर शानदार कोरिओग्राफी पेश की गई। विद्यार्थियों की ओर से सामाजिक बुराईयों के खिलाफ संदेश देने के लिए पेश की गई कोरिओग्राफी तथा मिन्नी नाटक भावपूर्ण था। इस दौरान मुख्य मेहमान विधायक संगत सिंह गिलजियां ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए आज के प्रतिस्पर्धा वाले युग में पूरी लग्न तथा सख्त मेहनत के साथ पढ़ाई करते हुए ऊंचे मुकाम हासिल करते हुए अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरणा दी। इस मौके पर स्कूल प्रबंधकों ने विधायक गिलजियां व अन्य मुख्य मेहमानों को सम्मानित भी किया।

इस दौरान जिला एग्रीकल्चर अफसर डा. विनय कुमार, एस.डी.ओ विनोद कुमार, वाइस चेयरपर्सन मोनिका, सदस्य जिला परिषद रविंदरपाल सिंह गोरा, वाइस चेयरमैन मार्कीट कमेटी राकेश वोहरा, ब्लाक प्रधान अवतार सिंह खोखर, वरिदर पुंज, पार्षद जगजीवन जग्गी, गुरसेवक मार्शल, राकेश बिट्टू, बाबू रूप लाल, हरचरण सिंह धालीवाल, हरप्रीत कौर धालीवाल, गुरमीत सिंह गिल, ओमदत्त जोशी, अवतार सिंह बल्ड़ा, गुरमुख सिंह नामधारी, आशू वैद, नरिंदर अरोड़ा, मंजीत कौर, कुलदीप सिंह, डा. अमोलक सिंह, खुशबू रानी, विजय संगर, मोना चावला, परविंदर कौर व अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।











