Sunday, November 1, 2026
Home Politics पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए वचनबद्ध:...

पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए वचनबद्ध: कैबिनेट मंत्री धर्मसोत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। वन, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, पंजाब साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए वचनबद्ध है। वह गांव नंगल खिलाडिय़ां में चल रहे फुटबाल टूर्नामैंट के इनाम वितरण समारोह में पहुंचे हुए थे। इस मौके हलका विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार भी मौजूद थे।

Advertisements

-कैबिनेट मंत्री धर्मसोत ने फुटबाल टूर्नामैंट में शिरकत कर 10 लाख रुपए देने की की घोषणा

कैबिनेट मंत्री धर्मसोत ने संबोधित करते कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से राज्यों में एक रचनात्मक माहौल पैदा किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ग को सुविधाए प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से किसानों के कर्ज माफी के अलावा गरीब वर्ग का 50 हजार रुपए तक का कर्ज भी माफ किया गया है। इसके अलावा बुढापा और अन्य वित्तीय सहायता स्कीम के अंतर्गत दी जाती पैंशन राशि में भी विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जहां ओर कर्ज माफ किया जायेगा, वहीं पैंशन और शगुन स्कीम की राशि में भी विस्तार किया जायेगा।

साधु सिंह धर्मसोत ने गांव नंगल खिलाडिय़ां की विजेता टीम को बधाई देते गांव के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से राज्य की नौजवानी के लिए तंदरुस्त माहौल पैदा किया गया है, जिस के अंतर्गत खेल को उत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने अपील करते कहा कि नौजवानों को नशों जैसी बीमारियों से दूर रहकर खेल की तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नौजवान ही देश का भविष्य हैं और राज्य सरकार की तरफ से नौजवानी को सेहतमंद रखने के लिए पूरे प्रयत्न कर रही है।

हलका विधायक डा. राज कुमार ने संबोधन करते जहां विजेता टीम को मुबारकबाद दी, वहीं गांव के लिए 3 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि विधान सभा हलका चब्बेवाल के विकास के लिए करोड़ों रुपए की लागत के साथ अलग-अलग विकास कार्य शुरु किये गए हैं। इसके अलावा ओर विकास कार्य शुरू किये जाएंगे, जिससे विकास पक्ष से चब्बेवाल हलके की नुहार बदली जा सके।

समारोह दौरान कैबिनेट मंत्री की तरफ से विजेता टीम के अलावा बढिय़ा कार्यगुजारी वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके जिला प्रधान कांग्रेस डा. कुलदीप नन्दा, जिला फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान अर्जुन अवार्डी गुरदेव सिंह, जिला प्रधान यूथ स्पोर्टस क्लब नंगल खिलाडिय़ां नवनीत भारद्वाज, सचिव जी.सी. भारद्वाज, वाइस चेयरमैन जिला परिषद मनप्रीत कौर, सरपंच वन्दना देवी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here